Sunday, January 31, 2021

संसार के प्रथम राम परशुराम


 

☆☆ संसार के प्रथम राम परशुराम ☆☆

ब्रम्हा विष्णु महेश सम है श्री #परशुराम_भगवान,,,
जो भी उनको पूजता है वो जग में पाए  मान  !!!!

इन्हें भगवान शिव ने इनकी साधना से प्रसन्न होकर अपना परशु प्रदान किया

जिसके बाद इनका नाम #परशुराम पड़ा

इन्होंने ही रावण को मोक्ष प्रदान करने के लिए दशरथ नरेश राम को सारंग धनुष प्रदान किया था

और इन्होंने ही शिशुपाल और जरासंध के संहार हेतु कृष्ण को भी सुदर्शन चक्र प्रदान किया था...

विष्णु के अजर अमर अवतार,,,
परशुराम जी की जय जयकार!!

Rajmani Tiwari(क्रांतिकारी ब्राह्मण बिचारक) की कलम से ✍️ 

Saturday, January 30, 2021

परमपिता परशुराम जी की महिमा


 ★ परशुराम जी की महिमा ★

भारत वर्ष की धरती पर, प्रभु ने षष्ठम् अवतार लिया |

भक्तों की रक्षा करने को, प्रभु ने फरसा थाम लिया ||


त्रेता युग में तुम थे जन्मे, भृगु के पौत्र कहाये थे |

जमदग्नि-रेणुका के थे जाये, ऋषि-कुल में तुम आये थे ||


प्रसेनजित के पुण्य थे पाए, शिव जी से था फरसा पाया,

कामधेनु का दुग्ध पिया था, माँ के आँचल की थी छाया |


कामधेनु का दर्शन करके, हैहय-राजा था ललचाया |

ऋषि के ना करने पर उसने, कामधेनु का हरण कराया ||


पुरुषोत्तम लौटे जब आश्रम, सहस्त्रार्जुन को था ललकारा |

सहस्त्र भुजाएं करके खंडित, सैन्य सहित उसको संहारा ||


अनुपस्थिति में परशुराम की, अर्जुन-पुत्र वहाँ था आया |

और अकेले ऋषि को पाकर, जमदग्नि का वध करवाया ||


प्रतिशोध में पिता के आकार, हैहय क्षत्रिय सब संहारे |

पापमुक्त कर दिया धरा को, सहस्त्रबाहु गया प्रभु के द्वारे ||


सर्वोपरि है पिता की आज्ञा, युद्ध-नीति विधि ज्ञाता हैं |

प्रभू-भक्त ब्राह्मण समाज के, ये तो भाग्य विधाता हैं ||


शिव-धनुष टंकार सूनी जब, तुरतहिं रक्षा को थे धाये |

सिया-स्वयंवर में थे पहुंचें, सप्तावतार के दर्शन पाए ||


सीता को आशीष दिया ये, सुख-सौभाग्य सदा ही पाओ |

श्रीराम संग सदा बिराजो, पतिव्रता तुम सदा कहाओ ||


शिष्य भीष्म और द्रोण तुम्हारे, कर्ण को था सब ज्ञान दिया |

अपने जीवन काल में तुमने, प्रभु भक्तों को मान दिया ||


रक्षा में धर्म के तुमने, सारा जीवन लगा दिया |

अब भी आवश्यकता है तुम्हारी, सबने तुमको याद किया ||


कल्कि पुराण कहे ये प्रभुजी, दशम अवतार में आयेंगे |

तुम्हीं गुरु होगे उन प्रभु के, तुम्हीं से शिक्षा पाएंगे ||


भगवन परशुराम की महिमा, जगत में जो भी गायेगा |

सरस्वती की कृपा रहेगी, सदा मान वो पायेगा ।

→ #प्रभु_परशुराम_जी_को_नमन _/\_

राजमणि तिवारी(क्रांतिकारी ब्राह्मण बिचारक) 

परशुराम जी ने किया सहस्त्रबाहु के राक्षसी साम्राज्य का अन्त

सहस्त्रबाहु एक अत्याचारी, दुराचारी, दुष्ट जातिबादी शासक    परशुराम सहस्त्रबाहु युद्ध त्रेतायुग में सहस्त्रार्जुन नाम का एक हैहयवंशी क्षत्रिय...